गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

देव दर्शन

Image may contain: 2 people, people smiling, possible text that says 'शुभदिनसुन्दरहो सारस्वत वह परमेश्वर थे जिन कंधों पर देव दर्शन हम करते थे वही परमेश्वर थे जिन कंधों पर हम बैठकर दर्शन करते थे धरती के साक्षात महादेव पिता को समर्पित हरहरमहादेव'#
बचपन था हम छोटे थे
मनके सच्चे हम बच्चे होते थे
तब भीड़ बड़ी सारी होती थी
जब मंदिर दर्शन को जाते थे
हम बच्चे छोटे से होते थे
घुटनों तक पिताजी के आते थे
चढ़ पिता के कंधों पर ,तब'
देव दर्शन हम करते थे
वो भुलाबिसरा बचपन का पल
नहीं किंचित भी तब भान हुआ
किन कन्धों पर हम होते थे
जब जयकारे हम करते थे
वही ईश्वर थे , परमेश्वर थे
चढ़ जिन कंधों पर
देव दर्शन हम करते थे
वही परमेश्वर थे जिन कंधों पर
हम बैठ के दर्शन करते थे
धरती के साक्षात महादेव
पिता को समर्पित
हरहरमहादेव
#सारस्वत 06022020

शुक्रवार, 31 जनवरी 2020


आस है एहसास है
जीवन का विश्वाश है ख़ुशी
खुशी का मोल नहीं
जीवन की प्यास है खुशी
मिल जाय तो
बिना माँगे मोती सी मिल जाये
ना मिले तो
लाखों में भी ना मिल पाये  खुशी
खुशी का कहीं कोई
घर दर ठिकाना नहीं है
ख़ुशी को गम नहीं
डर नहीं कोई बहाना नहीं है
अपनों से मिले
खुशी तो दो गुनी हो जाती है
मगर ज़रूरी नहीं कोई
ये बेजरूरी भी आती है
पलकों से छलके तो
बारिश में नहा जाती है
आँसुओं में डुबे तो
चेहरे पर उतर आती है
ख़ुशी से मिल कर
खुशनुमा हो जाती है दुनियां
उदासी भी मुस्कुराती है
तन्हाई भी चहक जाती है
#सारस्वत 31012020 

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

लक्ष्य ...

#
पड़ाव को जिसने मंजिल समझा है
लक्ष्य उन आंखों से ओझल हुआ है
पड़ाव को जिसने  ...
त्वरित लाभ के किसी मोहजाल में
लिपटा चित्त जिसका वर्तमान में 
आने वाले कल का भान नहीं उसे
वो , सरल नहीं है उलझा हुआ है
पड़ाव को जिसने  ...
अंधियारे से लेकर उजियारे तक
केवट बन चलो नदिया धारे तक
लड़ो क्षणिक जीत के दीर्घ हार से 
दिये की लौ से भी उजाला हुआ है
पड़ाव को जिसने  ...
#सारस्वत
26112019 

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

#शुभमंगल #भैयादूज!!


#
Image may contain: text
बचपन में अगर 
आपने अपने छोटे होने की 
कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की 
बचपन में अगर 
किसी बड़े से आपका 
कभी भी कहीं कोई झगड़ा नहीं हुआ 
मेरी पेंसिल मेरा बैग 
वाली लड़ाई अगर नहीं हुई 
आपकी किसीसे अपने ही घर में कभी 
मेरे कपड़े तुमसे अच्छे 
ऐसा बोल कर यदि किसी को 
चिढ़ाया नहीं तुमने कभी बचपन में 
छुटपन में 
मंदिर से लाये थे तुमको 
एकदम चूनासा छोटा सा था तू
चाहो तो 
मम्मी से पुछ लो 
चिढ़ाने को यदि नहीं कहा किसीने 
यक़ीनन 
आपका नाम भी 
तब उन्हीं लोगों में शामिल है ,
जो  
छोटा भाई बहन होने के 
सुख से वंचित रह गए शायद ... 
#सारस्वत 28102019

शनिवार, 31 अगस्त 2019

कभी पेड़ों पर हुआ करते थे हमारे घोसले ...


चहकते फिरते थे कभी अब बेघर बंजारे हैं 
कभी पेड़ों पर हुआ करते थे हमारे घोसले 
कंक्रीट के जंगल को विकास कहती है दुनियां 
खा गए हरियाली को तरक़्क़ी के ढकोसले 
कच्चे घरों के तापमान में परिवार रहता था 
मकान पक्के हुए तो रिश्त हो गए खोखले  
तुमने कमी नहीं छोड़ी हमने जीना नहीं छोड़ा
बनावटी हो गए तुम हम हिम्मत के हौसले 
कभी पेड़ों पर हुआ करते थे  ... 
#सारस्वत 
31082019 

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सनातन सुदर्शन साक्षी


नंद का पाला है यशोदा का लाला है कृष्ण 
वसु का बेटा देवकी का दुलारा है कृष्ण 
मनमोहन है माधव है मुरलीमनोहर है 
गोविन्द है गिरधर है गोपाला है कृष्ण 

सेवक भी राजा भी 
शिष्य भी प्रार्थी भी 
पंच भी परमेश्वर भी 
सहायक भी सारथि भी 
क्या नहीं है कृष्ण सबकुछ तो है कृष्ण 
सोलह कलाओं में पूर्ण सम्पूर्ण है कृष्ण 

भाव में प्रभाव में 
आभाव में संभव में 
न्याय में आस्था में 
प्रेम की परकाष्ठा में 
कहां नहीं है कृष्ण सब जगह तो है कृष्ण 
अर्पण में तर्पण में समर्पण में है कृष्ण 

दर्शन से श्रंगार तक 
निति से ज्ञान तक 
शास्त्र से शस्त्र तक 
ध्यान से प्रमाण तक 
जीवनजन्म सुखशांति आधार है कृष्ण 
धर्म स्थापनार्थ अद्भुद गीताज्ञान है कृष्ण 

प्रसार है कृष्ण 
प्रगति है कृष्ण 
समृद्धि है कृष्ण 
प्रार्थना है कृष्ण 
कल्याण है कृष्ण 
अच्चुतम है केशव है दामोदर है बल्लभ है 
राम भी है कृष्ण नमो नारायण भी है कृष्ण 

#सारस्वत 
24082019 

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

जलधारा ... प्रियतम ... मिलन ...

#
पहले 
चंचल उच्छल 
जलधारा सी बहती थी  ‼️
प्रियतम 
मिलन की आस लिए   
अविरल चलती रहती थी ‼️
इठलाती थी 
जो बलखाती थी 
मन उसका यूँ तृप्त हुआ ‼️
व्यक्त हुआ 
जब मेल हुआ  
और सरिता सागर हो गई ‼️
#सारस्वत 
10082019