शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

अच्छा क्या है बुरा क्या है




#
अच्छा क्या है बुरा क्या है
स्वभाव का समभाव क्या है
मानस पटल पर प्रभाव क्या है
#
निर्बल क्या है बलिष्ठ क्या है
सरल क्या है क्लिष्ट क्या है
भाव का अंततः घाव क्या है
#
ये जीत क्या है हार क्या है
हार हार है अगर तो फिर
जीत के गले का श्रंगार क्या है
#
ख़ुशी क्या है उदासी क्या है
कचोटते मन का प्रवासी क्या है
झरते नैनो का साक्षी क्या है
#
मान क्या है सम्मान क्या है
ध्यान का ध्यान क्या है
प्रमाण का परिणाम क्या है
#
आस क्या है विश्वास क्या है
प्रारम्भ का प्रयास क्या है
ॐ का कैलाश क्या है
#सारस्वत
28022015 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें