शुक्रवार, 14 अगस्त 2015

वन्देमातरम

 #
"वन्देमातरम"
माँ भारती की वंदना है … वन्देमातरम 
मातृभूमि की प्रदक्षणा है … वन्देमातरम
वन्देमातरम ... वन्देमातरम ...
वन्देमातरम ...
शक्ति का वरदान है … वन्देमातरम 
शस्त्र के समान है … वन्देमातरम
धनुष का बाण है  … वन्देमातरम 
सर्वशक्तिमान है  … वन्देमातरम 
वन्देमातरम ... वन्देमातरम ...
वन्देमातरम ...
सिंह की दहाड़ है  … वन्देमातरम 
वीरता का नाद है  … वन्देमातरम 
क्रांति का प्रमाण है  … वन्देमातरम 
शौर्य का बखान है  … वन्देमातरम
वन्देमातरम ... वन्देमातरम ...
वन्देमातरम ...
जाग्रत प्रण प्राण है  … वन्देमातरम 
केसर तिलक समान है  … वन्देमातरम 
आन बान शान है  … वन्देमातरम 
आत्मसम्मान है  … वन्देमातरम 
वन्देमातरम ... वन्देमातरम ...
वन्देमातरम ...
‪#‎सारस्वत‬
14082015

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें