मंगलवार, 8 सितंबर 2015

"चुनावी दंगल"


#
हो गया है श्रीगणेश चुनावी दंगल का 
शुरू करो अभियान चुनावी दंगल का 
चारे का नया पेड़ उगाओ लालटेन जलाकर 
करो सत्य धराशाई दौड़ की दौड़ में आकर 
मत बैठो खुश होकर खाली गठजोड़ बिठाकर 
लक्ष्य साधो अपना नित नये तीर चलकर 
गिरगिट की कला में माहिर श्रीमन जी श्रेष्ठ 
शुरू करो अभियान मंगल सुमंगल का 
शुरू करो अभियान चुनावी दंगल का  … 
भक्तों की भीड़ देखकर घबरा मत जाना 
तीरंदाजों से तुम भी जयकारा लगवाना 
जीत जायेंगें फिर से मुकाबला है पुराना 
शागिर्दों से कहदो बस जमकर जोर लगाना 
दोबारा होगा चंदन भुजंग जंगल का 
शुरू करो अभियान चुनावी दंगल का  … 
पाटलिपुत्र में होगा राज फिर से जंगल का 
#सारस्वत
200182015  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें